रांची, फरवरी 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। नगर निगम चुनाव को लेकर रांची स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में दिन में बहुत अधिक चहल-पहल वाली गतिविधियां नजर नहीं आईं। सुबह में इक्का-दुक्का कार्यकर्ता ही नजर आए। हालांकि दोपहर बाद पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों का जुटान होना शुरू हुआ। इसके बाद फोन कॉल्स का सिलसिला शुरू हो गया। प्रदेशभर में उम्मीदवारों की स्थिति का जायया लिया जाता रहा। रांची में मेयर पद की प्रत्याशी रमा खलखो के गिरते शुरुआती रुझान पर पार्टी सदस्यों के चेहरों पर सिकन ला रहा था। वहीं, पार्षद पदों के कई उम्मीदवारों के सुखद परिणाम निराशा के बाद राहत भी दे रहा था। पार्टी कार्यालय में दूसरे जिलों से भी रिपोर्ट ली जाती रही। शाम ढलने के साथ कई सुखद परिणामों से पार्टी सदस्यों के चेहरों पर खुशी भी नजर आने लगी थी। हालांकि मेयर पद की प्रत्याशी ...