पूर्णिया, दिसम्बर 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौलाना मजहरूल हक की जयंती सोमवार को गोकुल कृष्ण आश्रम में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने मौलाना मजहरूल हक को भारत के स्वतंत्रता संग्राम का महान सेनानी, समाज सुधारक, साहित्यकार, निर्भीक पत्रकार और प्रखर राष्ट्रवादी नेता बताया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि मौलाना मजहरूल हक का जन्म 22 दिसंबर 1866 को बिहार के तत्कालीन अजीमाबाद (पटना) जिले में हुआ था। वे शिक्षा, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के प्रबल समर्थक थे। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने इंग्लैंड से उच्च शिक्षा प्राप्त की और स्वदेश लौटकर ब्रिटिश शासन के अन्याय और दमन के खिलाफ संघर्ष का मार्ग चुना। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.