पूर्णिया, दिसम्बर 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज फहराया और देश के लिए कांग्रेस के ऐतिहासिक संघर्ष एवं योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश एक बार फिर विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। जब-जब देश संकट में पड़ा है, तब-तब कांग्रेस पार्टी ने आम जनता के साथ खड़े होकर देश को दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि आज़ादी की लड़ाई से लेकर लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा का एक मजबूत आंदोलन रही है। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1885 में...