गोरखपुर, दिसम्बर 25 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के कार्यालय में बुधवार को ज़िलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में देश की तीन महान विभूतियों महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और सामाजिक न्याय-स्वाभिमान के प्रतीक महाराजा बिजली पासी की जयंती और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रख्यात राष्ट्रनेता सी राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि संयुक्त रूप से श्रद्धा और सम्मान के साथ मनी। कांग्रेसजनों ने तीनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया। ज़िलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने तीनों ही विभूतियों के व्यक्तित्व एवं उनके योगदान की विस्तृत जानकारी दी। आखिर में सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान प्रमोद नायक, गोरखलाल श्रीवास्तव, एडवोकेट विनोद कुमार पाण्डेय, सतेन्द्र निषाद, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.