रायबरेली, अप्रैल 2 -- रायबरेली। यूपीएससी 2024 के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अनन्या त्रिवेदी का सम्मान किया गया। यह सम्मान केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय मे चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान किया गया। अनन्या ने अपने पूरे परिवार के साथ भागवत कथा में पधार कर स्वात्मानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर प्रीती शुक्ला, अवधेश शुक्ला, राम जी शुक्ला, इंजीनियर केसी शुक्ला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...