लखनऊ, मार्च 7 -- प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में शनिवार को रोजा इफ्तार कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रदेश भर से आए रोजेदारों, शहर के सम्मानित नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इफ्तार के समय सभी ने मिलकर देश की खुशहाली, अमन-चौन और तरक्की के लिए दुआ की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह रमजान का पवित्र माह इबादत और आत्मिक शुद्धि का अवसर होता है। सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि इफ्तार की यह शाम नफरत के अंधेरे के खिलाफ मोहब्बत की रोशनी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की गंगा-जमुनी तहजीब को कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि जनता अब नफरत की राजनीति से ऊब चुकी है। हमें अपने हक के साथ-साथ देश की साझा विरासत और भाईचारे की भी हिफाजत करनी है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद प्रमोद त...