हापुड़, मई 31 -- शहर कांग्रेस कमेटी पिलखुवा द्वारा ईद-उल-अज़हा का पर्व शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने की। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ईद-उल-अज़हा त्याग, समर्पण, मानवता और भाईचारे का प्रतीक पर्व है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार हमेशा सामाजिक सौहार्द और सभी धर्मों के सम्मान की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह भी पढ़ें- चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मदन सिंह चौहान, स...