गौरीगंज, मई 10 -- अमेठी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में बाधा उत्पन्न किए जाने के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण और महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की तथा कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दल इस अधिनियम को लागू होने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे महिलाओं के अधिकारों और भागीदारी पर असर पड़ सकता है।प्रदर्शन यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के आवास पर किया प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति जागर...