कांग्रेस कार्यालय के पास भाजपा ने किया प्रदर्शन
अयोध्या, अगस्त 17 -- अयोध्या, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा की अगुवाई में कार्यकर्ता रिकाबगंज चौराहे से मशाल जुलूस लेकर कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों और देश की राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगा किया प्रदर्शन इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.