सीवान, सितम्बर 16 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के लीला साह के पोखरा स्थित एक निजी विवाह भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सोमवार को संपन्न हुआ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुए सम्मेलन में कांग्रेस के तमाम वरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि छपरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बच्चू प्रसाद वीरू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जड़ें जनमानस में गहराई से जुड़ी हुई हैं। हमें एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करना है। बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में गोलबंद होने का मूड बना लिया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि कांग्रेस अपने आप में पहचान है। कांग्रेस एक विचारधारा का नाम है। कांग्रेस के कार्यकर्ता एक समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। संगठन को पंचायत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.