रुडकी, फरवरी 23 -- रुड़की, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर उत्तराखंड के महान समाज सुधारक और पहाड़ के अंबेडकर कहे जाने वाले मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने मुंशी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक महान शख्सियत बताया। उन्होंने कहा कि मुंशी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, असहायों और शोषितों की सेवा में समर्पित कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...