सोनभद्र, अप्रैल 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चित्र पर अमर्यादित हरकत करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि 19 अप्रैल को ही जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की थी। बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तो प्रशासन को 10 दिनों के भीतर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने निकाली जन ...