मऊ, जून 20 -- मऊ, संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने की। इस दौरान केक काटकर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के क्रम में कार्यकर्ताओं की टीम मुहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम पहुंची, जहाँ उन्होंने वृद्धजनों को फल वितरित किए। इस सेवा कार्य के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। यह भी पढ़ें- युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिनसेवा कार्य का महत्व --------------- यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस कांग्रेसियों ने उत्साह से मनाया का...