फरीदाबाद, दिसम्बर 28 -- फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया और लड्डू खिलाकर खुशी जताई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बहुत पुराना और गौरवशाली रहा है। देश की आजादी के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनेक कुर्बानियां दीं, जिनकी बदौलत भारत स्वतंत्र हुआ। आजादी के बाद देश के विकास की मजबूत नींव भी कांग्रेस ने ही रखी। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में कांग्रेस ने देश को मजबूत बन...