दुमका, मई 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर में जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता स्व. राजीव अपनी दूरदर्शी नेतृत्व और आधुनिक सोच से भारत को नई दिशा देने का कार्य किया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 18 वर्ष में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ा, पंचायती राज को मजबूत किया और सूचना क्रांति की नींव रखी। युवाओं के सपनों को समझने वाले राजीव जी का योगदान सदैव देशवासियों के दिलों में जीवित रहेगा। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने 35 वीं पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को किया याद राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को भारत हमेशा श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करेगा। कार्यक्रम...