शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, टाउन हॉल में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित और जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार ने बाबा साहब के योगदान पर प्रकाश डाला। संचालन पवन सिंह ने किया। कार्यक्रम में अशफाक उल्ला खां, कृष्ण विनोद मिश्रा, पूनम पांडेय, अर्चना कटारिया, संजय सक्सेना, गौरव त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी संविधान निर्माता बाबा साहेब की 135 वीं जयंती यह भी पढ़ें- बाबा साहेब ने सभी वर्गों को समान अधिकार दिया यह भी पढ़ें- जीवन भर सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...