हरिद्वार, फरवरी 25 -- आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन ज्वालापुर में किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में प्रत्याशी को जिताने का निर्णय लिया। इस दौरान सुनीता सिंह, तेलूराम प्रधान ने रानीपुर और बालेश्वर सिंह ने ज्वालापुर विधानसभा से दावेदारी प्रस्तुत की। कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान लेगा। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाए सभी एकजुट होकर उसका साथ देंगे। जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ भाजपा विधायक और समर्थक मारपीट कर रहे हैं। भाजपा अपने विधायक पर कार्यवाही नहीं कर रही है। समय आ गया है प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाकर कांग्रेस की सरकार बनाई जाए। बैठक में अशोक शर्मा, अशोक धींगान, पार्षद सुनील कुमार, पुनीत कुमार, ...