देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर गढ़वाल के अंकलेश्वर घाट में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र को नुकसान पहुंचाने जाने के विरोध में सेवला कलां अंबेडकर भवन चौक पर प्रदर्शन किया। सोमवार को कांग्रेस पार्टी के संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां कांग्रेसी वर्करों ने अंबेडकर चौक पर उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया। वैभव वालिया ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार कानून व्यवस्था फेल होती जा रही है तथा असामाजिक तत्वों का बोलबाला हो रहा है। कहा कि उत्तराखंड में असामाजिक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाया जा रहा है। आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार जनविरोधी काम हो रहे हैं और सरकार इन असामाजिक तत्वों खुली छूट दे रही है। आरोप लगाया ...