देवघर, अगस्त 31 -- मधुपुर प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार पर लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज दुर्भावनापूर्ण प्राथमिकी के विरोध और उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। मधुपुर नगर व प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव शबाना खातून के नेतृत्व में डालमिया कूप चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। शबाना खातून ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की राजनीतिक कोशिश है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी ने देश के दलित, आदिवासी और वंचित समाज के सम्मान और अधिकारों की ब...