बांका, अप्रैल 3 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। पेट्रोल डीजल एलपीजी की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क गया। क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता हाथों में बैनर-पोस्टर और खाली सिलेंडर लिए सड़क पर उतर पड़े। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आलाकमान के निर्देश पर एक दिवसीय अभियान चलाया गया। बताया कि आज जनता गैस पेट्रोल की किल्लत से परेशान है। देश के प्रधानमंत्री को जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। बताया कि यदि यह स्थिति रहा तो बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा । मौके पर सचिन कुमार, विनोद दास राजकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...