गाजीपुर, अप्रैल 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर के कैंप कार्यालय सकलेनाबाद पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद मोहसिना किदवई के निधन पर गुरुवार को शोक सभा आयोजित की गयी। इसमें कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शांति के लिए प्रार्थना किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मोहसिना किदवई का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और संगठन को मजबूत करने में समर्पित किया। उनका सादगीपूर्ण जीवन और संघर्षशील व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि मोहसिना किदवई एक मजबूत एवं संवेदनशील नेतृत्व की प्रतीक थी। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्ग और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका जाना राजनीतिक औ...