लखीमपुरखीरी, मई 28 -- कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा के आवास पर किया गया, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की लोकतांत्रिक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रीय एकता की विचारधारा आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अजीत जैन, नारायण लाल वर्मा, आदेश गुप्ता, राकेश विश्वकर्मा, रामकुमार वर्मा, सुधीर शुक्ला, हाजी नसीर अहमद, धीरज गुप्ता सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्...