सहारनपुर, सितम्बर 8 -- युवा कांग्रेस के वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का अह्वान करने वाले युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा को पुलिस ने हाउस अरेस्ट रखा। कई अन्य कांग्रेसियों को भी घर से नहीं निकलने दिया गया। कांग्रेसियों का आरोप है कि जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष वरूण शर्मा व सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू को भी हाऊस अरेस्ट किया गया। पुलिस ने जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, पीसीसी सदस्य अक्षय चौधरी, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिरुद्ध गुरुंग, राजीव बत्रा, राजन बिरला, शार्दुल चौहान, सोनू, अंकुर शर्मा भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया। कोमल चौधरी के घर तैनात रही पुलिस मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान भाजपा नेत्री कोमल चौधरी के घर के बाहर पुलिस तैनात रही। भाजपा नेत्री ने पिछले दिनों गंगोह विधाय...