रिषिकेष, मार्च 19 -- लच्छीवाला टोल प्लाजा के प्रबंधक मनीष नेगी के साथ की गई मारपीट को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मारपीट में शामिल आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़ा होने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंची पुलिस से धरने पर डटे कार्यकर्ताओं की तीखी बहस भी हुई। जिपं अध्यक्ष ने उठाई गिरफ्तारी की मांगगुरुवार सुबह कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी कार्यकर्ताओं के साथ लच्छीवाला टोल प्लाजा पहुंचे। उन्होंने सांकेतिक धरना देते हुए प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने मारपीट के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। झगड़े में टोल प्रबंधन की भूमिका की जांच का मुद्दा उठाया। इसी बीच प्रदर्शन में ...