नई दिल्ली, फरवरी 28 -- कांग्रेस कायरों की सेना, नकारात्मक टिप्पणी बन गई है आदत- भाजपा------------------ नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को लेकर कांग्रेस की आलोचना पर पलटवार करते हुए उसे कायरों की सेना करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि किसी भी संवेदनशील घटनाक्रम पर नकारात्मक टिप्पणी करना कांग्रेस का स्वभाव बन गया है। एक सवाल के जबाब में भाटिया ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल पर आबकारी मामले में आया यह अंतिम फैसला नहीं है। फैसला हाईकोर्ट से जरूर आएगा। वह न्यायपालिका का सम्मान करते हैं। भाटिया ने कहा है कि कांग्रेस और उसके नेताओं को मौजूदा स्थिति के बीच बचकाना बयान देने से बचना चाहिए और मोदी सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान व इजरायल में युद्ध शुरू होना दुखद है, लेकिन...