आगरा, अप्रैल 6 -- जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के नदरई गेट स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपना पूरा जीवन दलितों, वंचितों, और शोषित पिछड़े समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनका योगदान भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में सदैव अमिट रहेगा। उनके आदर्शों और विचारों को सदैव याद रखेंगे और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने भारत की स्वतंत्रता में सहभागिता की और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रूप में कार्य किया, वह संविधान सभा के सदस्य रहे। राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय योगदान उनका पूरा जीवन संघर्ष, समर्पण, समाज के लिए प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.