घाटशिला, मई 3 -- मुसाबनी। प्रखंड कांग्रेस की बैठक डी ब्लॉक मुसाबनी नंबर 3 में प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष राजा सिंह राजपूत शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर मोहम्मद कासिम हाशिम को मुसाबनी प्रखंड सेवादल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राजा सिंह राजपूत ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, जिला महासचिव लक्ष्मण चंद्र बाग, जिला सचिव सैयद सुल्तान अहमद, लकी शर्मा, विक्रम झा, सूफी मोहम्मद इरफान, मोजेस डेनियल, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद सनवर, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद आफताब, एंथोनी बास्टीन, शिबू गुरुग, करमू बेहरा, बैजनाथ मिश्र, सपन कुंडू ...