भदोही, अप्रैल 28 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। देश एवं प्रदेश की आधी आबादी कांग्रेस और सपा को कभी माफ नहीं करेगी। महिलाओं के हक एवं अधिकार पर दोनों दलों ने जो वार किया है, उस पर मरहम लगाने का काम भाजपा करेगी। सूबे के ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने आधी आबादी को खंड विकास कार्यालय में आयोजिक कार्यक्रम में संबोधित किया। उसके बाद गर्मी एवं लू के बाद भी सड़कों पर उतर कर जनाक्रोश महिला पद यात्रा निकाली गई। मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने आधी आबादी को सदन में आधा हिस्सा देने को गत दिनों बिल लाया था। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका देने का संकल्प कांग्रेस, सपा समेत अन्य विरोधी दलों ने मिलकर उसे पास नहीं होने दिया। पीएम नरेंद्र मोदी महिलाओं को उनका हक एवं अधिकार दिला कर रहेंगे...