रांची, सितम्बर 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केके गुप्ता ने कहा कि सबसे लंबे समय तक शासन चलाने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी ओबीसी समाज के साथ न्याय नहीं किया। 1950 में काका कालेलकर आयोग की सिफारिश का कांग्रेस ने लगातार उपेक्षा किया। इसे लागू नहीं किया। पुनः 1980 में तैयार ओबीसी समाज के उन्नयन को लेकर मंडल आयोग की सिफारिश को कांग्रेस सरकार लगातार 10 वर्षो तक टालते रही। अपने शासनकाल में उसे लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के समर्थन से केंद्र में बीपी सिंह की सरकार बनी, तब 1990 में मंडल आयोग की सिफारिश को लागू किया गया। यह भी पढ़ें- ओबीसी जनगणना को लेकर राजभवन का घेराव मंडल आयोग की सिफारिश के आधार पर ही आज ओबीसी समाज को 27% का आरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा 2027 की जनगणना प्रश्ननावली मे...