मथुरा, अगस्त 11 -- मथुरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज एवं ऑब्जर्वर, महाराष्ट्र की विधायक अंजली नेवालकर ने मंगलवार को महानगर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। अंजली नेवालकर का महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यतेंद्र मुकद्दम ने की। इस अवसर पर नेवालकर ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। प्रत्येक पदाधिकारी को सक्रिय होकर संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए निष्ठा के साथ कार्य करना होगा。 यह भी पढ़ें- एआईसीसी की बैठक म...