पटना, नवम्बर 21 -- बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ कांग्रेस की हुई बुरी हार के बाद पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु पर गंभीर आरोप लगाए थे। टिकट बंटवारे में भेदभाव और कारण बताओं नोटिस के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस के कई नेता धरना देने पटना स्थित पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम में पहुंचे। इस दौरान पूर्णिया सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव उन्हें मनाने पहुंचे। इस दौरान वे जमीन पर बैठकर नेताओं को मनाने दिखे। लेकिन उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'टिकट चोर,गद्दी छोड़' के नारे लगाए। काफी देर तक पप्पू यादव कांग्रेस नेताओं को मनाते रहे। लेकिन वे शांत नहीं हुए। आपको बता दें चुनाव में महागठबंधन सिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.