बागेश्वर, दिसम्बर 30 -- अंकिता हत्याकांड के वीआईवी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर जिला कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कमल किशोर टम्टा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई भा में वक्ताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में भाजपा के प्रदेश प्रभारी वीआईवी के नाम सामने आने के बाद भाजपा के नेता जातिवादी राजनीति को हवा देकर लोगों का ध्यान मुद्दे से हटाने की कोशिश कर रही है। मोर्चा उनकी मंशा को सफल नहीं होने देगा। उन्होंने अंकिता हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा अपराधी की ...