धनबाद, सितम्बर 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष अवधेश प्रसाद को झारखंड कांग्रेस एससी मोर्चा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग चेयरमैन के रूप में अवध नारायण प्रसाद को नियुक्त किया है। इस संबंध में नौ सितंबर को आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। अवध नारायण प्रसाद वर्तमान में धनबाद कांग्रेस में उपाध्यक्ष और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं। वर्किंग चेयरमैन बनने पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, एसी मोर्चा के झारखंड प्रभारी डॉ राहुल राज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत किशोर, केदार पासवान, जवाहर लाल पासवान, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, ...