सोनभद्र, जनवरी 28 -- सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी आरटीआई विभाग के तत्वावधान में बुधवार को सहिजन खुर्द में जिला चेयरमैन श्रीकांत मिश्र के नेतृत्व में गौ रक्षा पूजन किया गया। इस दौरान गौ तस्करी पर पूर्णता प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की गई। आरटीआई विभाग के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशानुसार प्रदेश में गौ तस्करी एवं गौ हत्या के विरोध में गौ पूजन कर सामाजिक संदेश दिए जाने का काम किया जा रहा है। सभी को जागृत करने के उद्देश्य से कांग्रेस आरटीआई विभाग के जिला चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज के ग्राम सहजन खुर्द में गौ माता को मंत्रोच्चार के जरिए टीका लगाकर माला पहना कर पूजन किया गया। ईश्वर से प्रार्थना की गई के प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में गौ तस्करी पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया जाए तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.