लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दान की रकम में हेरफेर के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस हर जिले में सद्बुद्धि पदयात्रा करेगी। सभी जिला इकाइयों को आदेश दिए गए हैं कि वे नगर इकाइयों के साथ मिलकर यह कार्यक्रम करें। हर जिले में यात्रा किसी धार्मिक स्थल पर ही समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस इस मसले पर भाजपा, आरएसएस और विहिप पर हमलावर है। बीते दिनों पार्टी का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या गया था। हालांकि, सभी लोगों को पुलिस ने नजरबंद कर लिया था, जिसकी वजह से ज्यादातर लोग बिना दर्शन के ही वापस लौटे थे। यह भी पढ़ें- सद्बुद्धि पदयात्रा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय वहीं डटे रहे थे और आखिरकार पुलिस उन्हें दर्शन करवाने ले ...