मथुरा, मई 5 -- कांग्रेस कमेटी की पलिया वाली धर्मशाला में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। चुनाव के अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया। इसके अलावा नगरनिगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर वृंदावन में धरना प्रदर्शन और आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि अगर आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी तो वृंदावन को मथुरा से अलग कर ए ग्रेड की नगर पालिका का दर्जा दिलाने का काम किया जायेगा। महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि नगर निगम में मेयर की मनमानी चल रही है। यह भी पढ़ें- बोर्ड मीटिंग में शहर के सौंदर्यीकरण पर बनी आम सहमति जनहित के कार्य नहीं हो रहे हैं, जनता परेशान है। पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिसोदिया ने कहा कि भाजपा अमीरों की पार्टी है, उसकी सरकार में गरीबों पर अत्याचार...