शामली, जुलाई 31 -- शामली। जनपद कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। प्रदेश प्रभारी रुबी खाने ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान कया। गुरुवार को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस सदस्य ओम प्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक नसीम कुरैशी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश प्रभारी रूबी खान ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने ब...