गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। चारु चंद्रपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के नव नियुक्त पदाधिकारियों का रविवार को भव्य स्वागत समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में पदाधिकारियों ने आंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चंडिका प्रसाद भारीत, जिला अध्यक्ष पंकज पासवान, महानगर अध्यक्ष नवीन कुमार कनौजिया और सचिव सुभाष चंद्र दास का मार्ल्यापण कर अभिनंदन किया गया। पदाधिकारियों ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को आश्वस्त किया कि वे मिली जिम्मेदारी का तनमन से निवर्हन करेंगे। महेंद्र मोहन गुड्...