पटना, फरवरी 16 -- प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में सोमवार को संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि इस कार्यक्रम से ही प्रखंड से लेकर जिला और राज्यस्तर तक के पदाधिकारी चयनित होंगे। बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से पर्यवेक्षकों के समक्ष रखी। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस कार्यक्रम द्वारा ही पार्टी पदाधिकारियों का चयन होगा। कार्यक्रम की गंभीरता और पर्यवेक्षकों की भूमिका भी बतायी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम के तहत चयनित साथियों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि कांग्रेस लगातार अपने ...