हल्द्वानी, मई 10 -- हल्द्वानी, संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने चम्पावत में कथित दुष्कर्म मामले को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच और पीड़िता के बयानों से स्पष्ट हो गया है कि मामले को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बिना जांच और तथ्यों के भाजपा संगठन, सरकार और कार्यकर्ताओं की छवि खराब करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि मामले में सामने आया व्यक्ति कांग्रेस से जुड़ा बताया जा रहा है और लगातार बयान बदल रहा है। उन्होंने कांग्रेस से मामले में सार्वजनिक माफी मांगने और पूरे मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक हताशा में इस तरह की साजिशें रच रही है। ...