कांग्रेसी भी लोकतंत्र के लिए खतरा बन गए : प्रतुल
रांची, नवम्बर 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बंग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद 1400 से अधिक हिंदुओं की हत्याएं हुई थीं, नेपाल में भी अराजकता हुई थी। प्रतुल ने कहा कि अब स्पष्ट हो गया है कि नेहा बोरा, प्रशांत भूषण के अतिरिक्त कांग्रेसी भी इस देश के महान प्रजातंत्र के लिए खतरा बन गए हैं। लेकिन इन कांग्रेसियों को ये पता नहीं कि यह देश प्रजातंत्र की जननी है। ऐसे नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक इस बयान से किनारा नहीं किया है। यानी ये कांग्रेस की आधिकारिक लाइन है। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के दौरान 1400 हिंदुओं की हत्या हुई थी। क्या इस मॉडल को इरफान अंसारी लाना चाहते हैं। नेपाल में भी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.