कानपुर, मई 20 -- कल्याणपुर, संवाददाता। इंटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बिल्डर के खिलाफ प्लाट बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की रिपोर्ट कल्याणपुर थाने में दर्ज हुई है। हालांकि बिल्डर ने शिकायतकर्ता के साथ समझौता होने की बात कही है। इंदिरा नगर निवासी अमित वालिया ने मार्तोलिया बिल्डर एवं डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और कांग्रेसी नेता विजय मार्तोलिया पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 2018 में जुगराजपुर, बिठूर स्थित शोभन सरकार ग्रीन सिटी परियोजना का विज्ञापन दिखाकर उन्हें आकर्षक सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, पार्क, क्लब हाउस, स्कूल और अस्पताल का भरोसा दिया गया था। इस पर विश्वास कर उन्होंने फेस-3 में पांच प्लॉट बुक कराए थे। बाद में उन्हें गुमराह कर तीन प्लॉट के बदले बसौसी, मालिकपुर स्थित दूसरी परियोजना में दो प्लॉट आव...