रामनगर, मई 13 -- रामनगर। मोहान में सिंचाई गूल पर रिजॉर्ट के निर्माण के मामले में भाजपा नेता मदन जोशी ने बताया कि दो सालों से रिजॉर्ट का निर्माण चल रहा है। बताया कि उन्होंने प्रशासन से लगातार सरकारी भूमि पर रिजॉर्ट निर्माण की शिकायत की। आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता के देखरेख में मोहान में रिजॉर्ट निर्माण चल रहा है। सरकाी भूमि का इस्तेमाल किसी प्रकार से नहीं होने दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...