बदायूं, मार्च 24 -- कांग्रेसजन जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने खेड़ा नवादा स्थित शहीद भगत सिंह चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेसियों ने सुखदेव और राजगुरु को भी याद किया। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों की कुर्बानी हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने को कांग्रेसी संघर्ष जारी रखेंगे। भगत सिंह ने कहा था कि हमें ऐसी आजादी नहीं चाहिए जिसमें गोरे अंग्रेजों की जगह काले अंग्रेज ले लें। आज उन्हीं काले अंग्रेजों ने सत्ता पर कब्जा कर लिया है और देश को अमेरिका के सामने गिरवीं रख दिया है। कांग्रेसी देश को बिकने नहीं देंगे। जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, जिला सचिव नदीमुद्दीन, इकरार अली, लाल मियां, सुरेंद्र सिंह, जाबिर जैदी , नवनीत यादव मौजूद थे।

हिंदी ह...