पाकुड़, जनवरी 30 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख के आवासीय कार्यालय बिरकिट्टी में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के फोटो पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर 78 वीं पुण्य तिथि मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख ने उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा कार्य करने का संकल्प लेते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की बात कही। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख, मंडल अध्यक्ष हैदर अली मौला, गुलाम मुर्तजा, अरमान शेख, अजीजूल शेख, आसेफ शेख, वासिम अकरम, शाहाबुद्दीन शेख, सेमिना खातून, मुख्तारा खातून सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे...