कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी बकरीद की मुबारकबाद
पाकुड़, मई 29 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के इस्लामपुर आवास पहुंचकर बकरीद पर्व की मुबारकबाद दी। आलमगीर आलम ने अपने आवास पर पहुंचे सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। साथ ही महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती तथा युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने की बात पर विशेष बल दिया। इस्लामपुर स्थित आवास में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मिलने पहुंचने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव देवीलाल मुर्मू, पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष आरनेष्ट हांसदा, जिला सचिव मोहन कुमार तिवारी, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.