हजारीबाग, जून 30 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में संथाल विद्रोह की स्मृति में हूल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमर शहीद सिदो और अमर शहीद कान्हो के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने भावभीनी श्रद्धांजली दी । आयोजित हूल दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि 30 जून को झारखंड और भारत के अन्य आदिवासी क्षेत्रों में 1855 के एतिहासिक संथाल विद्रोह को हूल दिवस के रूप में मनाया जाता है । मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और जमीनदारों के अत्याचार के खिलाफ लड़ा गया संगठित आदिवासी संग्राम था । यह भी पढ़ें- हूल दिवस... आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने धूमधाम से मनाया हूल दिवस यह विद्रोह 30 जून 1855 को...