महाराजगंज, फरवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्मार्ट मीटर में खामियों व उपभोक्ताओं पर बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय बैकुंठपुर पर चेतावनी धरना दिया। धरने में स्मार्ट मीटर से जुड़े गलत व अधिक बिजली बिल, तकनीकी खराबी, अचानक व अघोषित विद्युत कटौती, नेटवर्क पर अधिक निर्भरता व उपभोक्ता जागरूकता की कमी जैसे मुद्दों को कांग्रेसियों ने प्रमुखता से उठाया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर की खामियों को दूर कर बीलिंग व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं लाई गई तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर जनता के लिए राहत बनने की बजाय समस्या का कारण बनते जा रहे हैं।...