मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- मुरादाबाद। कांग्रेसियों ने पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन मंगलवार को सेवा कार्यों के साथ मनाया। जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए, जबकि मुसाफिरखाने के बाहर जरूरतमंदों को भोजन बांटकर उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की गई। जन्मदिन कार्यक्रम जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर ने सोनिया गांधी को त्याग और बलिदान की प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक सफर भारतीय राजनीति के लिए अनुकरणीय है। वहीं, महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद कुरैशी ने सोनिया गांधी को सहनशीलता व सादगी का प्रतिमान बताया। इस मौके पर नजाकत ठेकेदार, महबूब अली एडवोकेट, सुधीर पाठक, अनस अंसारी, सुहेल परवेज, हस्नैन रिजवी, सोनू शर्मा, योगेश कुमार, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.