बदायूं, दिसम्बर 10 -- बदायूं। शहर कांग्रेस कमेटी ने कार्यालय पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का 79 वां जन्मदिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये। शहर महासचिव योगेंद्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अशोक कुमार कश्यप, शहर उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, शहर महासचिव सितारा बी,अनिल कुमार शर्मा, अफसर अली, प्रेमपाल, राजेंद्र कुमार, अहसान मियां,शहजाद अली मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...